गौकशी पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

गौकशी पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

 

हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने गौकशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम टांडा भन्हेडा के जंगलों में गौकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर तत्काल सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गोमांस के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही गौकशी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए। अंधेरा होने का फायदा उठाकर मौके से कुछ अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। इस संबंध में कोतवाली मंगलौर में गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गौकशी जैसे संगीन अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा विधायक निधि योजनान्तर्गत 350 करोड़ की धनराशि निर्गत करने का प्रदान किया अनुमोदन, जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र-हरिद्वार ग्रामीण में पथरी से बहादराबाद मार्ग पर सुकरासा गांव के निकट पथरी रोह नदी पर 36.00 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस आर०सी०सी० सेतु का नवनिर्माण कार्य के लिए रू0 5.44 करोड़,

error: Content is protected !!