पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

मंगलौर । ग्राम मन्नाखेड़ी निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, वहीं पुलिस जांच में जुट गई है जानकारी के अनुसार, आकाश पुत्र मनु राम निवासी ग्राम मन्नाखेड़ी रात लगभग सवा दस बजे भोजन करने के बाद घर से निकला था। रातभर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह खेत की ओर गए एक ग्रामीण ने पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुँच गए और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

शीतकालीन आपदा के दृष्टिगत बढ़ती शीतलहर व ठण्ड के प्रकोप से बेसहारा, निर्धन व गृहविहीन / निराश्रित व्यक्तियों को शीतलहरी/ठण्ड के प्रकोप से बचाव हेतु जिलाधिकारी द्वारा महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, रुड़की व क्षेत्रीय प्रबन्धक सिंडकुल, हरिद्वार को सी०एस०आर० मद से निःशुल्क कम्बल व गर्म कपडे (स्वेटर, मौजे, शॉल, आदि) उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में स्थित मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी

error: Content is protected !!