सुमन नगर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार की सख्ती का दिखा असर, शांति भंग करने वालों पर रानीपुर पुलिस की कार्रवाई

सुमन नगर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार की सख्ती का दिखा असर, शांति भंग करने वालों पर रानीपुर पुलिस की कार्रवाई

 

 

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ग्राम गढ़मीरपुर में शांति भंग करने और झगड़ा-फसाद करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, ग्राम गढ़मीरपुर में झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां राव फजलू खां पुत्र स्वर्गीय यासीन खां और विकास पुत्र श्रीराम सिंह अलग-अलग मामलों में विवाद और मारपीट पर आमादा मिले। पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किए जाने के बावजूद दोनों नहीं माने और हंगामा करते रहे। इसके बाद पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र में हाल ही में सुमन नगर चौकी का कार्यभार संभालने वाले चौकी इंचार्ज राकेश कुमार की सक्रियता और सख्त कार्यशैली की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है, जिसका असर अब दिखाई देने लगा है। असामाजिक तत्वों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हो रहा है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चौकी इंचार्ज राकेश कुमार के आने के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी है और अपराधियों व हुड़दंगियों में पुलिस का खौफ देखने को मिल रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी जिससे क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहेगा है । पुलिस टीम चौकी इंचार्ज राकेश कुमार,कांस्टेबल महेंद्र तोमर,कांस्टेबल जयदेव

आगामी कुंभ मेले को संपन्न करने के लिए तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए सड़क मार्गों पर जो भी कार्य किए जाने है उसका किया स्थलीय निरीक्षण।                

फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट करने वाले सिडकुल पुलिस ने दो बदमाश को किया गिरफ्तार,हरिद्वार पुलिस ने किया फाइनेंस कर्मी से लूट का खुलासा गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने झौंका पुलिस पर फायर

error: Content is protected !!