एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सिडकुल पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध सिलेंडरों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जावेद पुत्र अख्तर निवासी रावली महदूद के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के चलते बाजार में गैस सिलेंडरों की संभावित किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए आरोपी मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था। इसी योजना के तहत वह भीड़भाड़ वाले इलाके में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों का भंडारण और कारोबार कर रहा था।आज पुलिस को खुफिया तंत्र के माध्यम से सूचना मिली कि रावली महदूद क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में अवैध सिलेंडर बरामद किए गए।पुलिस पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिस स्थान पर सिलेंडरों का भंडारण किया गया था, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां इस प्रकार की लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती थी।मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी को भी बुलाया गया, जिन्होंने बरामद सिलेंडरों की जांच की। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस टीम में शामिल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा,हेड कांस्टेबल सुनील सैनी,कांस्टेबल,रोहित बरोड़िया हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

भाजपा मंडल ज्वालापुर पश्चिम के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, ज्वालापुर सीट पर जीत का भरोसा, धनौरी रोड जसवावाला सूर्यवंश बैंकट हॉल में आयोजित सम्मेलन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और चुनावी तैयारियों पर दिखा उत्साह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में स्थित मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी

उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त। ,राज्य में 16 लाख स्मार्ट मीटर लगाकर टेक्नॉलोजी के माध्यम से पारदर्शिता लाने का हुआ कार्य।

error: Content is protected !!