नवागत प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा की सख्ती — रैश ड्राइविंग व ड्रिंक-एंड-ड्राइव पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन

नवागत प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा की सख्तीरैश ड्राइविंग  ड्रिंक-एंड-ड्राइव पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन

 

(पत्रकार दिलदार अब्बासी) हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर में नवागत प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के कार्यभार संभालते ही पुलिसिंग का सख्त रूप दिखाई देने लगा है। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रानीपुर पुलिस ने रविवार को रैश ड्राइविंग और ड्रिंक-एंड-ड्राइव करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर की गई।सलेमपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कार संख्या UK 08 BD 5079 को रोका। चालक नवनीत पुत्र शैलेंद्र निवासी बहादराबाद वाहन को जिग-जैग व तेज गति से चला रहा था तथा कार में अवैध मॉडिफिकेशन भी पाए गए। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालक का 18,000 रुपये का चालान किया और वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार उक्त चालक के खिलाफ पहले भी शिवालिक नगर की आवासीय कॉलोनियों में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की शिकायतें मिल चुकी थीं।वहीं बीएचईएल मध्य मार्ग पर पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर (UK 07 TA 8406) को रोककर जांच की तो चालक कपिल चहल पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम जलामपुर हसना, थाना हेतमपुर, जिला बिजनौर (उ.प्र.) नशे की हालत में वाहन चलाता पाया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात भेजा गया तथा वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। नवागत प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से लापरवाह वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सख्ती का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इस अभियान से सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। रानीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रैश ड्राइविंग, मॉडिफाइड वाहनों और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकुल आर्युवेदिक कॉलेज ऑडिटोरियम में भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संघ के स्वर्णिम सत्तर वर्षों का समापन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

कलेक्टर भवन में स्थापित वी.सी. कक्ष में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में वर्चुअल्स मीटिंग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के सभी जिलाधिकारियों से संवाद स्थापित किया। जिसमें प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।।

ग्राम गढ़ मीरपुर में संविधान दिवस पर भव्य गोष्ठी, लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने का लिया संकल्प, ग्राम गढ़ मीरपुर में संविधान दिवस की भव्य गोष्ठी: मास्टर दिलीप कुमार के आवास पर संकल्पों की गूँज”, “संविधान दिवस पर ग्रामगढ़ मीरपुर में विराट गोष्ठी, मास्टर दिलीप कुमार के आवास से उठी लोकतंत्र सशक्तिकरण की आवाज

error: Content is protected !!