पिरान कलियर पुरानी गंगनहर किनारे अवैध मजार पर प्रशासन की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

पिरान कलियर पुरानी गंगनहर किनारे अवैध मजार पर प्रशासन की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

पिरान कलियर। पुरानी गंगनहर के किनारे बनाई गई मजार पर प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासन, पुलिस और यूपी सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गंगनहर की भूमि से अवैध मजार को हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बुधवार सुबह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ के नेतृत्व में तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी, यूपी सिंचाई विभाग के डीआरओ मुनेश कुमार, एसडीओ अर्जुन सिंह तथा थानाध्यक्ष पिरान कलियर रविन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद चिन्हित की गई अवैध मजार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है। उन्होंने कहा कि यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर गंगनहर किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है और आगे भी ऐसे अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस दौरान नायाब तहसीलदार यूसुफ अली, जिलेदार राजकुमार, जेई बी डी धीमान, राजेन्द्र सिंह, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, ईओ कुलदीप सिंह चौहान, लेखपाल गुलफसा, गीता, कोमल खेड़ा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

सगीर अंसारी ठेकेदार के नेतृत्व में इस्लाम नगर में चुनावी कार्यक्रम का आयोजन, पहुंचे विधायक मदन कौशिक, मेयर प्रत्याशी किरण जैसल और वार्ड नं 23 पार्षद पद प्रत्याशी आशी भारद्वाज, कहां भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से आज हर वर्ग लाभान्वित

टिहरी बांध विस्थापितों के भू आवंटन घोटालेबाजों को जेल भेजने की तैयारी में जिला प्रशासन; टिहरी बांध परियोजना; आंवटित आवासीय भूखण्ड लैण्डफ्राड के लगातार प्रकाश में आ रहे मामले; पुनर्वास लैण्डफ्राड पर डीएम दून ने की सीबीसीआईडी जांच की शासन को संस्तुति; सख्ते में आवंटन तंत्र

जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी अपनी टीम के साथ धनपुरा गैंग रेप हुए नाबालिक पीड़िता के परिवार से मिले और सरकार को दी चेतावनी-आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर निष्पक्षता का परिचय दें सरकार

error: Content is protected !!