शिफ्ट परिवर्तन के दौरान बड़ा हादसा, पीपलकोटी परियोजना की सुरंग में लोको ट्रेनों की भिड़ंत,पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में हादसा, लोको ट्रेनों की टक्कर से 70 श्रमिक घायल

विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में दुर्घटना, 109 श्रमिक थे सुरंग में मौजूद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर जिलाधिकारी से  घटनाक्रम की जानकारी ली,सभी घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सालयों में रेफर किया जाए

चमोली। जनपद चमोली के पीपलकोटी क्षेत्र में निर्माणाधीन टीएचडीसी की विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर मंगलवार को शिफ्ट परिवर्तन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। घटना के समय सुरंग में कुल 109 श्रमिक मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली से दूरभाष पर बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सालयों में रेफर किया जाए। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक  सुरजीत सिंह पंवार तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों को सभी घायलों का समुचित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने बताया कि इस घटना में 70 श्रमिकों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया, जिनमें से 66 श्रमिकों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। चार श्रमिकों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं पीपलकोटी स्थित विवेकानंद चिकित्सालय में 18 श्रमिकों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त 21 श्रमिकों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई, वे घटना स्थल से ही घर लौट गए। प्रशासन द्वारा स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है तथा परियोजना स्थल पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा के निर्देश दिए

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी जनकल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासित व्यक्ति को उपलब्ध हो: देश राज कर्णवाल, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना सुनिश्चित करे।     

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव निर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 54 करोड़ 31 लाख रूपये की 239 योजनाओं को लोकार्पण एवं शिलांयास किया।’कुम्भ नगरी खेल नगरी के रूप में भी पहचानी जाएगी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।’

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने पूरी उर्जा के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस,जनपद के सभी थानों में भी राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च देने की ली शपथ

error: Content is protected !!