हरिद्वार में अवैध दरगाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटाने पहुँचा प्रशासन का बुलडोजर, मचा हड़कंप , धामी सरकार के आदेश पर अवैध धार्मिक ढाँचों के खिलाफ फिर सख्त रुख

हरिद्वार में अवैध दरगाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

 

सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटाने पहुँचा प्रशासन का बुलडोजर, मचा हड़कंप

धामी सरकार के आदेश पर अवैध धार्मिक ढाँचों के खिलाफ फिर सख्त रुख

 

 

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में प्रशासन के द्वारा दोनों गंग नहरे के बीच सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी एक अवैध दरगाह पर बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की। सरकारी ज़मीन पर कब्जे की शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग की भूमि पर लंबे समय से एक धार्मिक ढांचा (दरगाह) का निर्माण किया गया था। विभाग ने पूर्व में मजार संचालकों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया था, लेकिन तय समयावधि में कार्रवाई न होने पर प्रशासन ने खुद मोर्चा संभाला एसडीएम सदर जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण शर्मा ने बताया कि विभागीय भूमि पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “सरकारी संपत्ति पर, अवैध रूप से निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” धामी सरकार के आदेश के बाद प्रदेशभर में अवैध धार्मिक ढाँचों को हटाने की मुहिम लगातार जारी है। हरिद्वार प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है। अब प्रशासन को ऐसे सभी मामलों में बिना दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। आपको यह भी बताते चलें कि कई स्थानों पर वर्षों से सरकारी ज़मीनों एवं तालाबों पर अवैध कब्जे हैं, जिन पर कार्रवाई कब होगी?

ज्वालापुर की हॉट सीट पर सियासी संग्राम तेज : मास्टर दलीप कुमार मैदान में, कासिम के घर हुआ दलीप कुमार का भव्य स्वागत, बोले — अब नहीं चलेगा बाहरी प्रत्याशियों का खेल, 2027 चुनाव से पहले ज्वालापुर में माहौल गरमाया — जनता बोली, इस बार अपना ही प्रत्याशी

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने किया।, स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के दो स्थानों पर किया गया,जिसमें शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला एवं उपजिला चिकित्सालय रुड़की में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा कई महत्वकांक्षी योजनाओं का मध्य प्रदेश धार से शुभारंभ किया गया जिसका स्वास्थ्य शिविर में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

error: Content is protected !!