सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियों पर मंथन – उज्जैन प्रशासनिक टीम ने साधु संतों से की मुलाकात

सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियों पर मंथन – उज्जैन प्रशासनिक टीम ने साधु संतों से की मुलाकात

 

हरिद्वार। सिंहस्थ कुंभ 2028 की भव्य तैयारियों को लेकर उज्जैन प्रशासनिक अधिकारियों ने हरिद्वार पहुंचकर जूना अखाड़े की आचार्य पीठ श्री हरिहर आश्रम, कनखल में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मण्डलायुक्त एवं सिंहस्थ मेलाधिकारी श्री आशीष सिंह, जिलाधिकारी उज्जैन श्री रौशन सिंह और उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री संदीप सोनी मौजूद रहे। बैठक में सिंहस्थ कुंभ 2028 की रूपरेखा, आयोजन-प्रबंधन, साधु-संतों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और आध्यात्मिक समन्वय से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। स्वामी अवधेशानंद गिरि जी ने सिंहस्थ को संस्कृति, साधना और समरसता का अद्वितीय संगम बताते हुए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि कुंभ केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को प्रकट करने वाला विश्वस्तरीय आयोजन है। प्रशासनिक टीम ने इसके बाद अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़ा के महासचिव श्री महंत रवीन्द्र पुरी जी महाराज तथा निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद जी महाराज से भी मुलाकात कर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर मेला प्रतिष्ठान के विकास शर्मा भी उपस्थित रहे।

तीर्थ नगरी हरिद्वार में 21 फरवरी से 03 मार्च तक चलेगा “चमाचम सड़क सफाई अभियान”,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में व्यापक स्तर पर स्वच्छता महाअभियान,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘स्वच्छ हरिद्वार’ संकल्प को मिलेगा नई गति

जनपद के दो विकास खण्ड बहादराबाद एवं भगवानपुर के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।,जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1465 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

error: Content is protected !!