शांति कुमार और अर्जुन कुमार की अगुवाई में रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 26.60 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

शांति कुमार और अर्जुन कुमार की अगुवाई में रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन

26.60 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

हरिद्वार। देवभूमि को नशे से बचाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार अभियान चला रही है। कोतवाली रानीपुर में प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार और सुमन नगर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नशा कारोबारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसी अभियान के तहत 14 सितंबर को पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक शातिर तस्कर को दबोचते हुए 26.60 ग्राम स्मैक बरामद की। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹2.60 लाख आँकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इन्तजार पुत्र इकबाल (35 वर्ष), निवासी ग्राम बुड्डाहैड़ी थाना पथरी, हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह स्मैक बदायूँ (उ.प्र.) निवासी सप्लायर से खरीदकर लाया था और हरिद्वार में इसे बेचने की फिराक में था। फिलहाल मुख्य सप्लायर की तलाश जारी हैं रानीपुर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार की सतर्कता और सख्त निगरानी ने नशे के खिलाफ अभियान को गति दी है। वहीं, सुमन नगर चौकी इंचार्ज अर्जुन कुमार की फील्ड में सक्रियता और मुस्तैदी की वजह से यह कार्रवाई संभव हो सकी। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में क्षेत्र में नशा कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ धारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को उजागर करने में जुटी है।

मंत्र उच्चारण के बीच विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।,मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के साक्षी।, सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम हुई सम्पन्न। ,हर हर महादेव के उदघोष से प्रफुल्लित हुई बाबा केदार की नगरी।

नववर्ष की तैयारियों के बीच चौतरफा मुस्तैद है हरिद्वार पुलिस ,कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सड़कों पर उतरी जनपद पुलिस ,बॉर्डर पर नाके लगाकर की जा रही है सघन चैकिंग विभिन्न आयोजनों की भी की जा रही है निगरानी

error: Content is protected !!