मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला से की शिष्टाचार भेंट

 

दिल्ली। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री बिड़ला को उत्तराखंड के चारधाम का प्रसाद भेंट किया और देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए राज्य के विभिन्न स्थानीय उत्पाद भी उन्हें भेंट किए । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य चारधाम, प्राकृतिक सुंदरता एवं आध्यात्मिकता का प्रतीक है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को राज्य में चल रहे विकास कार्यों, विशेष रूप से धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य, और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

यूसीसी में प्रतिदिन औसत 1634 विवाह पंजीकरण,समान नागरिक संहिता के तहत विवाह पंजीकरण ने पकड़ा जोर,उत्तराखण्ड में यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ी। 6 महीने से बढ़ाकर की गई 1 साल, नागरिकों में उत्सव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरिद्वार में नवनिर्मित भवन व स्मार्ट रूम का लोकापर्ण किया तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।,  समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रान्त प्रचारक डॉ शैलेन्द्र जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।  

सोशल मीडिया पर व्यू और लाइक के चक्कर में युवक नहीं कर रहे हैं जान की परवाह, इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोटर साइकिल स्टंट पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस ने की कार्रवाई, Instagram अकाउंट को डिलीट, स्टंट में प्रयुक्त बाइक को किया गया सीज़

error: Content is protected !!