12 लाख इनकम पर नहीं देना होगा टैक्स, मोदी सरकार ने मेडिकल क्लास को दी बड़ी राहत : मोहम्मद शमशाद मीर

12 लाख इनकम पर नहीं देना होगा टैक्स,
मोदी सरकार ने मेडिकल क्लास को दी बड़ी राहत : मोहम्मद शमशाद मीर

(मोहम्मद आरिफ)

हरिद्वार। राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मार्गदर्शक आरएसएस वरिष्ठ नेता डॉक्टर इंद्रेश कुमार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद मीर ने बजट 2025 की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 12 लख रुपए तक की इनकम को टैक्स फ्री करके मेडिकल क्लास को बड़ी राहत दी है।

मोहम्मद शमशाद मीर ने कहा कि मोदी सरकार का यह महत्वपूर्ण बजट है और इसमें हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है। मोदी सरकार ने बजट में गरीब किसान मध्यम वर्ग युवा और सभी के लिए एक अद्भुत बजट पेश किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद मीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अद्भुत बजट पेश करने पर बधाई एवं हार्दिक आभार जताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद मीर ने कहा कि यह बजट विकसित भारत और प्रधानमंत्री के नए और ऊर्जावान भारत के सपनों को पूरा करने के संकल्प को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट कंप्लीट बजट में रहकर पेश किया है इसमें हर वर्ग लाभार्थी होगा। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट की सीमा 3 लाख से बढ़कर 5 लख रुपए कर दिया है जिसमें किसानों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बजट में 36 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह से खत्म कर दी गई है मोहम्मद शमशाद मीर ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत को बनाने का बजट है और एमएसएमई के लिए लोन गारंटी लिमिट 5 करोड़ से बढ़कर 10 करोड़ कर दी है जिसमें छोटे उद्योग को काफी फायदा मिलेगा। बजट में युवाओं के लिए बड़े-बड़े ऐलान किए गए हैं स्टार्ट अप के लिए सरकार 10000 करोड रुपए का फंड बनाएगी। उन्होंने कहा कि विकास की इस यात्रा में मोदी सरकार का यह बजट भी सभी वर्ग के लिए होगा। और आशाओं और आशंकाओं को पूरा करेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में स्थित मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी

साल के पहले स्नान पर्व पर हरिद्वार पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर नजर,लोहड़ी व मकर संक्रांति स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर,ऋषिकुल ऑटोटोरियम में एकत्रित हुआ मेला ड्यूटी में लगा फोर्स

ज्वालापुर की हॉट सीट पर सियासी संग्राम तेज : मास्टर दलीप कुमार मैदान में, कासिम के घर हुआ दलीप कुमार का भव्य स्वागत, बोले — अब नहीं चलेगा बाहरी प्रत्याशियों का खेल, 2027 चुनाव से पहले ज्वालापुर में माहौल गरमाया — जनता बोली, इस बार अपना ही प्रत्याशी

error: Content is protected !!