रानीपुर पुलिस द्वारा ग्राम राजपुर में चौपाल आयोजित कर आमजन को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति किया गया जागरूक

“नशे के सम्बन्ध में रानीपुर पुलिस ने राजपुर गाँव में लगाई चौपाल”

 

“मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु रानीपुर पुलिस ने गाँव के लोगो को किया जागरूक

 

हरिद्वार। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के नशा मुक्त देवभूमि 2025” अभियान को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में रानीपुर पुलिस द्वारा ग्राम राजपुर में चौपाल आयोजित कर आमजन को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। क्षेत्र में नशा करने वाले व्यक्तियों विशेषकर युवाओं की काउंसलिंग कर उन्हे नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी मौजूद लोगों को जागरुक किया गया।

आमजन को उत्तराखण्ड पुलिस एप के फायदे बताये गये तथा उक्त एप्प को डाउनलोड करने व उसमें निहित अन्य एप जैसे गौरा शक्ति एप्प, साइबर शिकायत, सत्यापन, व घर बैठे ई- FIR के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त रानीपुर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील की गई जिस पर मौजूद व्यक्तियों द्वारा उचित सहयोग का आश्वासन दिया गया जनता को साईबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें साईबर अपराध की सूचना तुरंत 1930 नंबर पर देने हेतु जानकारी दी गई ।

शीतकालीन आपदा के दृष्टिगत बढ़ती शीतलहर व ठण्ड के प्रकोप से बेसहारा, निर्धन व गृहविहीन / निराश्रित व्यक्तियों को शीतलहरी/ठण्ड के प्रकोप से बचाव हेतु जिलाधिकारी द्वारा महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, रुड़की व क्षेत्रीय प्रबन्धक सिंडकुल, हरिद्वार को सी०एस०आर० मद से निःशुल्क कम्बल व गर्म कपडे (स्वेटर, मौजे, शॉल, आदि) उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया

मंत्र उच्चारण के बीच विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।,मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के साक्षी।, सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम हुई सम्पन्न। ,हर हर महादेव के उदघोष से प्रफुल्लित हुई बाबा केदार की नगरी।

error: Content is protected !!