भाजपा भेदभाव तथा जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ देश को बढ़ा रही आगे,नवीन जैन एडवोकेट

भाजपा भेदभाव तथा जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ देश को बढ़ा रही आगे,नवीन जैन एडवोकेट

 

रुड़की।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है,जो सबका विकास और सब को साथ लेकर चलती है।

भाजपा भेदभाव तथा जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की विचारधारा में विश्वास करते हुए देश को एक मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।उक्त बातें नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने पुरानी कचहरी स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा पर अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश सहमीडिया प्रभारी बनाए जाने पर उनका स्वागत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा समर्पित तथा निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हमेशा ही सम्मान देती आई है और इमरान देशभक्त तीन दशकों से भाजपा से जुड़े ऐसे सच्चे सिपाही हैं,जिन्हें प्रदेश स्तर पर सम्मान मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जिले में भाजपा का परचम लहराएगा।इस अवसर पर भाजपा नेता रामगोपाल शर्मा एडवोकेट पार्षद प्रतिनिधी सोनू कश्यप,बिजेंद्र कुमार,मोहम्मद सलीम,यूसुफ,सचिन गोंड़वाल व नरेश कुमार आदि ने उनका फूल माला पहनकर स्वागत किया।

पूरनपुर सल्लाहपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त,हरिद्वार में 105 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त,एसडीएम जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई, सरकारी जमीन कराई मुक्त

जनपद में  बेसहारा असहाय एवं गरीब लोगों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए रैन बसेरों में की जानी अली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्वयं धरातल पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,जनपद के  गरीब एवं असहाय व्यक्तियों  को शीत लहर से बचाने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने के दिए निर्देश ,जिलाधिकारी ने शीत लहर से बचाने के लिए गरीब व्यक्तियों को वितरित किए गए कम्बल

error: Content is protected !!