अपहरण के मामले में फरार आरोपी के घर पर रानीपुर पुलिस ने की उद्घोषणा, दो माह से था फरार

अपहरण के मामले में फरार आरोपी के घर पर रानीपुर पुलिस ने की उद्घोषणा, दो माह से था फरार

हरिद्वार । कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी के घर पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शनिवार को उद्घोषणा कराई। ढोल-नगाड़ों और मुनादी के साथ पुलिस ने आरोपी को तलब करते हुए उसके घर पर नोटिस चस्पा किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2025 को रानीपुर निवासी संदीप ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव में रहने वाला विकास उर्फ काला पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम कुतुबपुर, गढमीरपुर, थाना रानीपुर, उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में पुलिस ने मुक़दमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की और आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश भी दी जा रही थी, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था

इसी क्रम में अदालत से गैर-जमानती वारंट और उद्घोषणा आदेश प्राप्त होने के बाद शनिवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार के निर्देशन में चौकी सुमननगर प्रभारी अर्जुन कुमार और उनकी टीम ने ग्राम कुतुबपुर में आरोपी के घर पर उद्घोषणा की और नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही नाबालिग बालिका की बरामदगी के लिए भी प्रयास जारी हैं।

कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की सूचना प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित गति से संचालित करने के निर्देश दिए

मौका मुआय़ना करने मातहत संग केमिकल फैक्ट्री पहुंचे एस.एस.पी. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, बीते रोज इब्राहिमपुर स्थित गणपति केमिकल फैक्ट्री में लगी थी भीषण आग,कारणों की पड़ताल करते हुए एस.एस.पी. ने दिए घटना की जांच के आदेश

error: Content is protected !!