सिडकुल पुलिस द्वारा असामजिक तत्वों व होटल ढाबो पर शराब पिलाने वालों के विरूद्ध पुलिस एक्ट में किए गए चालान व 05 वाहनों को किया गया सीज

सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना युवको को पडा भारी कुल 35 व्यक्तियों मौके से गिरफ्तार की गई विधिक कार्यवाही

 

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबो में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों के विरूद्द कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, उपरोक्त क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले 35 व्यक्तियों के विरूद्द  के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई कर रूपए 8750/- संयोजन शुल्क वसूल किया गया सभी लोगो को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई है कि कोई भी सार्वजनकि स्थान पर न तो शराब पिएगा ना होटल मै पियेगा। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 05 वाहनों को भी सीज किया गया उक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

चाइनीस मांझा बेचने वालों की खैर नहीं, चाइनीस मजा बेचने वालों की पुलिस ने कटी पतंग , SSP हरिद्वार के निर्देशन में गहनता से चलाया गया चाइनीज़ मांझे के जब्तिकरण का चैकिंग अभियान, कोतवाली ज्वालापुर, सिडकुल एवं थाना कनखल में चाइनीज़ मांझा बेचने वालों के विरुद्ध मुकदमे किए गए दर्ज ,शहर कोतवाली क्षेत्र में दो के खिलाफ 81 पुलिस अधिनियम में चालान

अवैध भण्डारों की शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी अजय वीर सिंह ने की छापेमारी, सिडकुल क्षेत्र में अवैध भण्डारों पर कार्यवाही की गई ,5 अवैध भण्डारों की पैमाइश की गई

error: Content is protected !!