ब्रेकिंग न्यूज़ : नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की अपील

दीक्षा गुप्ता

किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की अपील

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों का अनुपालन करते हुए उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्षा के चलते गंगा व अन्य नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे नदी किनारे बसे बस्तियों और लोगों को खतरा हो सकता है।एसडीएम जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए नदी के तट पर जाने से परहेज करें और सतर्क रहें। साथ ही स्थानीय प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी की जा रही एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाएगा।

अवैध भण्डारों की शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी अजय वीर सिंह ने की छापेमारी, सिडकुल क्षेत्र में अवैध भण्डारों पर कार्यवाही की गई ,5 अवैध भण्डारों की पैमाइश की गई

परीक्षा केन्द्र से 200 मीटर की परिधि में शान्ति व्यवस्था में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस बल के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा : अजयवीर सिंह ,नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार

error: Content is protected !!