नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने कांवड़ मेला समापन समारोह में सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने कांवड़ मेला समापन समारोह में सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

 

 

 

पिरान कलियर। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी द्वारा कांवड़ मेला समापन समारोह के अवसर पर नगर पंचायत के कर्मियों एवं सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मेले के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने और साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान के लिए दिया गया।अध्यक्ष मनोज सैनी ने सभी कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ मेला जैसे बड़े आयोजनों में सफाई कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी सेवा भावना ही नगर की सकारात्मक छवि बनाने में सहायक होती है। समारोह के दौरान नगर पंचायत सभासद प्रतिनिधि सिल्लू शिवकुमार ईओ श्री मति मंजू नगर पंचायत अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर कर्मियों के कार्य की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया।

नववर्ष की तैयारियों के बीच चौतरफा मुस्तैद है हरिद्वार पुलिस ,कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सड़कों पर उतरी जनपद पुलिस ,बॉर्डर पर नाके लगाकर की जा रही है सघन चैकिंग विभिन्न आयोजनों की भी की जा रही है निगरानी

NEET परीक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने किया सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम ,एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा को नोडल अधिकारी किया गया नियुक्त,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी परीक्षा,5 जोन 9 सेक्टर में विभाजित किया गया है परीक्षाओं के सेंटर

error: Content is protected !!