हरिद्वार में कर्मचारियों के बंपर तबादले,7 रजिस्ट्रार कानूनगो तथा 39 पटवारियों एवम् लेखपालों के तबादले

हरिद्वार में कर्मचारियों के बंपर तबादले,7 रजिस्ट्रार कानूनगो तथा 39 पटवारियों एवम् लेखपालों के तबादले

 

हरिद्वार । जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दी गए निर्देशों के क्रम में कार्यों में और अधिक पारदर्शिता व निष्पक्षता प्रदान करने, कर्मचारियों की दक्षता और संतुलन बनाए रखने, अनुभव और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही प्रशासनिक प्रबन्धन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जनपद में बंपर स्थानांतरण किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दी गए निर्देशों के क्रम में तथा उत्तराखंड ट्रांसफर एक्ट के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा लम्बे समय से एक ही तहसील में जमे 7 रजिस्टार कानूनगो का स्थानांतरण एक तहसील से दूसरी तहसील में किया गया है। इसके साथ ही 36 राजस्व उपनिरीक्षकों एवं लेखपालों का स्थानांतरण एक तहसील से दूसरी तहसील में किया गया है जबकि 3 लेखपालों का स्थानांतरण अनुरोध के आधार पर अन्य तहसीलों में किया गया है। उन्होंने सभी स्थानांतरित कार्मिकों को तत्काल नव तैनाती स्थान पर योगदान आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने आदेश दिए कि जनपद में अन्य विभागों के जनपदीय कार्मिकों के भी स्थानांतरण की प्रक्रिया भी अतिशीघ्र पूरी करते हुए लम्बे समय से एक ही विकास खंड में तैनात वीडीओ, वीपीडीयो आदि के स्थानांतरण भी अन्यत्र विकास खण्डों में करना सुनिश्चित किया जाए।

मंत्र उच्चारण के बीच विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट।,मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के साक्षी।, सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम हुई सम्पन्न। ,हर हर महादेव के उदघोष से प्रफुल्लित हुई बाबा केदार की नगरी।

हरिद्वार कुंभ-2027: सरकार एक्शन मोड में, PWD को 24 घंटे में टेक्निकल अफसर तैनात करने के आदेश , सचिवालय में बड़ी समीक्षा बैठक—हर की पैड़ी समेत सभी घाटों का होगा पुनर्निर्माण, ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी

error: Content is protected !!