पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन ,कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच SSP हरिद्वार ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली ,एसएसपी ने जवानों संग लगाई दौड़, परखी जवानों की फिटनेस

अपने बीच कप्तान को पाकर, जवानों ने उत्साह के साथ लगाई दौड़,जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के दिए टिप्स, तत्पश्चात किया पुलिस लाइन का निरीक्षण, कमियां दूर करने को संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

हरिद्वार । कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच जवानों में जोश का संचार करने हेतु साप्ताहिक “शुक्रवार” परेड पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल पुलिस लाइन पहुंचे और परेड की सलामी लेने उपरांत जवानों संग दौड़ लगाई।

जवानों की फिटनेस को चेक करते हुए आजकल तेज गिरते पाले व ठंड में जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए ड्यूटी करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं आवश्यक टिप्स दिए तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।

 

परेड उपरांत कप्तान द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए पुलिस मैस, जवानों की सुविधा हेतु कैंटीन, कर्मचारी बैरिक, व्यायामशाला, बहुद्देशीय हॉल, परिवहन शाखा व क्वार्टर गार्ड का बारिकी से निरीक्षण करते हुए

अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही वर्तमान में पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु मातहतों को निर्देशित किया गया।

जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी अपनी टीम के साथ धनपुरा गैंग रेप हुए नाबालिक पीड़िता के परिवार से मिले और सरकार को दी चेतावनी-आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर निष्पक्षता का परिचय दें सरकार

देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर से लिए गए कुट्टू के आटे के छः सैंपल फेल, मिलावटखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश ,आयुक्त डाॅ आर राजेश कुमार की खाद्य कारोबारियों को चेतावनी, खुले में कुट्टू का आटा बेचा तो होगी कार्रवाई, उपभोक्ताओं से अपील सील पैक आटा ही खरीदें ,हरिद्वार जनपद में नटराज एजेंसी, पीठ बाजार, ज्वालापुर और आशीष प्रोविजन स्टोर, खेडी मुबारकपुर, लक्सर से संग्रहित नमूने भी असुरक्षित पाए गए

error: Content is protected !!