हरिद्वार में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी की बैठक आयोजित

हरिद्वार में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी की बैठक आयोजित

 

हरिद्वार । जनपद हरिद्वार में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए आज जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए  दिशा-निर्देश प्रदान किए गये ।चुनाव के दौरान शांति भंग करने वाले व्यक्तियों की पहचान की जाएगी और उन्हें मुचलके पर पाबंद किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया कि नगर निकाय के शस्त्र धारकों के शस्त्र को नियत समय के अंदर जमा कराया जाए। सभी शस्त्र धारकों को अपने शस्त्रों को निर्धारित स्थान पर जमा कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। चुनाव को प्रभावित करने वाली वस्तुओं पर कार्रवाई: मादक पदार्थ, शराब, और अन्य प्रकार के प्रलोभनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। चुनाव को प्रभावित करने वाली सभी वस्तुओं को जब्त और सीज किया जाएगा।

आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपेंद्र सिंह नेगी, एसपी देहात श्री शेखर सुयाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की श्री आशीष मिश्रा, एसडीएम भगवानपुर श्री जितेंद्र कुमार, एसडीएम लक्सर श्री सौरव असवाल, एसडीएम हरिद्वार श्री अजय वीर, सीओ सिटी श्रीमती जूही मनराल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ लक्सर श्रीमती निहारिका सेमवाल और सीओ रुड़की श्री नरेंद्र पंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक चरण को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा किया जाए। एसएसपी ने कानून एवं शांति व्यवस्था के साथ-साथ मादक पदार्थों और अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए।

 

इस बैठक में सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस एवं प्रशासन ने कसी कमर ,चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित ,नियुक्त फोर्स को B.H.E.L. कंवेन्शन हॉल में संयुक्त रूप से किया गया ब्रीफ पोलिंग पार्टियों के रूट, मतदान केंद्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बारीकी से दी जानकारी संपूर्ण नगर निकाय चुनाव क्षेत्र को 03 सुपर जोन, 19 जोन व 49 सेक्टरों में किया गया विभाजित चुनाव के दौरान लापरवाही नही की जायेगी बर्दास्त, अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का करेंगे निर्वहन

सीएम की प्ररेणा से प्रोजेक्ट ‘‘नंदा सुनंदा’’ से सशक्त बनती बेटियां, आज फिर तीन बेटियां बनी ‘‘नंदा-सुनंदा’’ ,किसी के जीवन में स्थायी सुधार लाना पूनित कार्य, इनसे मिलने वाली आत्मीय शांति अद्वैत: डीएम, बाल विकास, समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग की भूमिका अहम असहाय लोगों तक पहुंचाये जानकारी,

error: Content is protected !!