नाबालिग का अपहरण के बाद किया रेप, आरोपी गिरफ्तार 

नाबालिग का अपहरण के बाद किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

 

रिपोर्ट : फरजाना खातून

 

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत लड़की को सुरक्षित राजनांदगांव जिले से बरामद किया है. यह पूरा मामला खेरागढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप यादव ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया और अपहरण कर अपने साथ ले गया. जिसके बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता 2 जनवरी को घर से लापता हुई थी. पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत लड़की को सुरक्षित राजनांदगांव जिले से बरामद किया. वहीं आरोपी संदीप यादव को धारा पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा

उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त। ,राज्य में 16 लाख स्मार्ट मीटर लगाकर टेक्नॉलोजी के माध्यम से पारदर्शिता लाने का हुआ कार्य।

error: Content is protected !!