सोशल मीडिया पर व्यू और लाइक के चक्कर में युवक नहीं कर रहे हैं जान की परवाह, इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोटर साइकिल स्टंट पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस ने की कार्रवाई, Instagram अकाउंट को डिलीट, स्टंट में प्रयुक्त बाइक को किया गया सीज़

सोशल मीडिया पर व्यू और लाइक के चक्कर में युवक नहीं कर रहे हैं जान की परवाह,

इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोटर साइकिल स्टंट पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस ने की कार्रवाई,

Instagram अकाउंट को डिलीट, स्टंट में प्रयुक्त बाइक को किया सीज

युवक द्वारा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना करने व यातायात नियमों का पालन करने की बात कही गई

हरिद्वार। आजकल युवा सोशल मीडिया पर फ़ॉलोवर, व्यू और लाइक के चक्कर में दोपहिया वाहन से स्टंट कर अपना जीवन जोखिम में डाल रहे हैं, हरिद्वार पुलिस इस प्रकार के सोशल मीडिया अकाउंट्स की लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैसोशल मीडिया पर पुलिस को सूचना मिलने पर दिनांक 02.01.2025 को चौकी प्रभारी खड़खड़ी कोतवाली नगर पुलिस ने एक युवक पर सार्वजनिक सड़कों पर मोटरसाइकिल से स्टंट करने के मामले में कार्रवाई की।

इस प्रकार के वीडियो डालने का उद्देश्य Instagram पर फॉलोअर्स बढ़ाना था, पुलिस ने खड़खड़ी चौकी के माध्यम से आरोपी युवक की पहचान तुषार पुत्र टीकम निवासी नई बस्ती, भीमगोड़ा, हरिद्वार के रूप में की। युवक को चौकी में लाया गया और स्टंट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज कर लिया गया। साथ ही, आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी डिलीट करवा दिया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटते हुए भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति से बचने की चेतावनी दी। इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य आजकल के युवाओं को जागरूक करना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

टिहरी बांध विस्थापितों के भू आवंटन घोटालेबाजों को जेल भेजने की तैयारी में जिला प्रशासन; टिहरी बांध परियोजना; आंवटित आवासीय भूखण्ड लैण्डफ्राड के लगातार प्रकाश में आ रहे मामले; पुनर्वास लैण्डफ्राड पर डीएम दून ने की सीबीसीआईडी जांच की शासन को संस्तुति; सख्ते में आवंटन तंत्र

जिलाधिकारी कमेंन्द्र सिंह की अध्यक्षता में रोशनाबाद कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय एल 1 अधिकारियों के साथ सीएम हेल्प लाईन 1905 में शिकायतों के समाधान के सम्बंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के दो विकास खण्ड रुड़की  एवं बहादराबाद के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।,जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 28 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद  की न्याय पंचायत/ प्राथमिक विद्यालय ,कोटा मुरादनगर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की न्याय पंचायत इमलीखेड़ा के प्राथमिक विधालय मेंहवड खुर्द में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया

error: Content is protected !!