“रानीपुर पुलिस व गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम अवैध पशु कटान करते हुए 03 अभियुक्तो को किया गिरफतार ” “कब्जे से 210 किलो पशु मांस व अवैध पशु कटान के उपकरण किये बरामद ”

“रानीपुर पुलिस व गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम अवैध पशु कटान करते हुये 03 अभियुक्तो को किया गिरफतार”

 

“कब्जे से 210 किलो पशु मांस व अवैध पशु कटान के उपकरण किये बरामद ”

 

 

हरिद्वार ‌। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा गौकशी/पशुओ के कटान पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड उ0नि0 शरद सिंह एवं कोतवाली रानीपुर प्रभारी कमल मोहन भंडारी पुलिस टीमो द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है, आज गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम एवं रानीपुर पुलिस टीम को मुखबिर खास ने सूचना दी कि ग्राम सलेमपुर में तौफीक नाम व्यक्ति व उसके 02 साथी अपने घेर में अवैध पशुओ का कटान कर रहे है, सूचना पर तत्काल पुलिस टीमो द्वारा सलेमपुर स्थित घेर में पहुंचकर छापेमारी की गयी, तथा मौके पर अभियुक्त तौफीक तथा साजिद एवं अनीश पुत्र हनीफ निवासी ग्राम सलेमपुर को पशु मांस काटते हुए गिरफ्तार किया गया, तथा मौके पर गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे से कुल 210 किलो पशुमांस व अवैध पशु कटान के उपकरणो की बरामदगी की गयी । 

गिरफ्तार अभियुक्तगणों तौफीक, साजिद, व अनीश उर्फ उपरोक्त के विरूद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय में पेश किया जायेगा ।

उत्तराखंड में सीपीएम पार्टी का आठवां राज्य सम्मेलन कर्णप्रयाग में विशाल रैली से शुरू। आमसभा में भाजपा की साम्प्रदायिक , कॉरपोरेट्स ,विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का आह्वान ।

गोल्ड मेडलिस्ट शहजादी अंसारी की किताब को मिला यूनिवर्सिटी सिलेबस में स्थान श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी ने बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में शामिल की किताब, छात्राओं के लिए बनी प्रेरणा

error: Content is protected !!