शॉर्ट सर्किट से डंपर में लगी आग ,चालक ने कूद कर बचाई जान, ट्रक स्वामी द्वारा आग से लाखों का नुकसान होना बताया गया है

डम्पर पर लगी भंयकर आग, डीजल टैंक तक पहुंचती तो धमाके की थी आशंका सूचना मिलते ही फायर यूनिट ने सतर्कता से आग पर पाया काबू

रूड़की । आग की सुचना पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल सिविल लाइन रुड़की क्षेत्रांतर्गत नगला इमरती पहुंची। मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर उक्त स्थान पर डंपर में लगी भयंकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया एवं आग को डीज़ल टैंक की और बढ़ने से रोक लिया गया।

यदि आग डीजल टैंक तक पहुंच जाती तो बहुत बड़ी क्षति होने की संभावना थी। पिछले हिस्से के टायरों को भी जलने से बचा लिया गया। मौके पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई थी जिन्हे रुड़की पुलिस द्वारा व्यवस्थित कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

तत्काल कार्रवाई एवं रिस्पांस टाइम की स्थानीय जनमानस द्वारा हरिद्वार पुलिस की प्रशंसा की गई। ट्रक स्वामी द्वारा आग से लाखों का नुकसान होना बताया गया है। उक्त लोडेड डंपर खटका से डडेरा पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था कि अचानक ट्रक के केबिन में वायरो में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। किसी तरह ट्रक को सड़क पर रोक कर ड्राइवर ने नीचे कूद कर अपनी जान बचा ली।

राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की ,अधिकारियों को जनोपयोगी योजनाओं का लाभ समय पर जनता को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश ,अधिकारी प्रत्येक कार्यदिवस पर कार्यालय में प्रातरू 10 बजे से 11 बजे तक सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उनका निस्तारण करें

कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में जनपद में धूमधाम एवं हर्षौल्लास से मनाया गया।, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में कारगिल शहीद एवं शहीद सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी अपनी टीम के साथ धनपुरा गैंग रेप हुए नाबालिक पीड़िता के परिवार से मिले और सरकार को दी चेतावनी-आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर निष्पक्षता का परिचय दें सरकार

error: Content is protected !!