गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के पिता की अस्थियां गंगा में की गई विसर्जित।

गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के पिता की अस्थियां गंगा में की गई विसर्जित।

हरिद्वार। गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के पिता की अस्थियां आज हरिद्वार

हरकी पैड़ी ब्रह्मकुण्ड में वैदिक विधि विधान के अनुसार गंगा में प्रवाहित की गईं।
आपको बता दें कि लंबी बीमारी के चलते विगत दिनों गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के पिता राम कुमार चौधरी का 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। रविवार को उनकी अस्थियां लेकर उनके पुत्र शंकर चौधरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी पहुंचे। यहां हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड में अस्थि विसर्जन कर्म को उनके तीर्थ पुरोहित गोविंदराम बैजनाथ, कृष्ण कुमार मिश्रा पीपली वाले के पौत्र विवेक मिश्रा और गौरव मिश्रा ने कराया। उनके साथ उनकी माता और भाई सहित परिवारजन उपस्थित रहे।

श्री गंगा सभा के गंगा सेवक दल सचिव उज्ज्वल पंडित और समाज कल्याण सचिव अवधेश कौशिक ने गंगाजलि भेंटकर शंकर चौधरी का सम्मान किया।

तीर्थ नगरी हरिद्वार में 21 फरवरी से 03 मार्च तक चलेगा “चमाचम सड़क सफाई अभियान”,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में व्यापक स्तर पर स्वच्छता महाअभियान,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘स्वच्छ हरिद्वार’ संकल्प को मिलेगा नई गति

ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 एवं आपरेशन नई किरण को सफल बनाने हेतु एस०पी०पी0 हरिद्वार के आदेश पर लक्सर पुलिस द्वारा शिक्षाराज इण्टर कॉलेज सुल्तानपुर, लक्सर में आयोजित किया गया जागरूकता अभियान

error: Content is protected !!